Vivo T3 Pro 5G फोन 8GB रैम, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर

इससे पहले इस फोन को इसी मॉडल नम्बर के साथ IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है।

Vivo T3 Pro 5G फोन 8GB रैम, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 5G फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
  • फोन की मोटाई महज 7.49mm बताई गई है।
विज्ञापन
Vivo T3 स्मार्टफोन सीरीज में अगला एडिशन Vivo T3 Pro जल्द दिखाई दे सकता है। फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है जहां से इसके बारे में कुछ खास जानकारी मिलती है। फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन की ओर से दमदार चिपसेट होने की बात सामने आई है। Vivo T3 सीरीज में वनिला मॉडल के अलावा दो और मॉडल पहले से लॉन्च किए जा चुके हैं। यह सीरीज का प्रो मॉडल होगा। जाहिर है कि अन्य मॉडल्स की तुलना में फोन सबसे दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। 

Vivo T3 Pro वीवो की ओर से अगला स्मार्टफोन होगा जो कि Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग (via) से फोन के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। फोन का मॉडल नम्बर यहां पर V2404 मेंशन किया गया है। इसके स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,147 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 3,117 पॉइंट्स का स्कोर किया है।  

Vivo T3 Pro 5G का प्रोसेसर भी दमदार होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। यह आठ कोर वाला चिपसेट है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.63GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसके साथ में Adreno 720 GPU की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। फोन में 8 जीबी रैम का सपोर्ट होगा। यह Android 14 आधारित स्किन के साथ आने वाला है। 

इससे पहले इस फोन को इसी मॉडल नम्बर के साथ IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। अन्य लीक्स की मानें तो फोन में 5,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में दमदार रियर कैमरा दिया जा सकता है जो कि 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर हो सकता है। फोन स्लिम बिल्ड के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई महज 7.49mm बताई गई है। अब देखना होगा कि ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी की ओर से कब किया जाता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »