Vivo T3 Ultra फोन 12GB रैम, 5500mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

फोन IP68 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है।

Vivo T3 Ultra फोन 12GB रैम, 5500mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Pro 5G (फोटो में) के बाद अपकमिंग Vivo T3 Ultra फोन सीरीज का अगला एडिशन होगा।

ख़ास बातें
  • इस फोन में Dimensity 9200 Plus चिपसेट होगा।
  • यह एंड्रॉयड 14 आधारित OS स्किन के साथ लॉन्च होगा।
  • Vivo T3 Ultra में 5,500mAh बैटरी कैपिसिटी हो सकती है।
विज्ञापन
Vivo T3 Ultra फोन लॉन्च से पहले खूब चर्चा में है। फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। कई सर्टीफिकेशन वेबसाइट्स पर भी इसके मुख्य फीचर्स सामने आ चुके हैं। फोन Vivo T3 सीरीज में टॉप एंड स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। Vivo की इस सीरीज में Vivo T3 Lite 5G, Vivo T3x 5G, Vivo T3 5G, और Vivo T3 Pro 5G पहले से ही शामिल हैं। अब कंपनी भारत में सीरीज का बादशाह Vivo T3 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। रिलीज से पहले फोन के बारे में एक और लीक सामने आया है। 

Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले फिर लीक हो गए हैं। फोन की कीमत भी यहां पर बताई गई है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में Dimensity 9200 Plus चिपसेट होगा। फोन में 1.5K हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने वाला है। यह कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें Sony IMX921 सेंसर प्राइमरी कैमरा में देखने को मिल सकता है। इसके साथ OIS सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 

फोन IP68 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है। फोन में 12 जीबी रैम दी जा सकती है। हालांकि इसके अलावा अन्य रैम ऑप्शंस भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। यह एंड्रॉयड 14 आधारित OS स्किन के साथ लॉन्च होगा। Vivo T3 Ultra में 5,500mAh बैटरी कैपिसिटी हो सकती है जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर शामिल हो सकता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस हो सकता है। 

फोन भारत में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है जिसकी कीमत 30 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं फोन का 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रमश: Rs. 32,999 और Rs. 34,999 में लॉन्च हो सकता है। इसे Frost Green और Luna Grey कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। फोन सितंबर के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट में एक पॉपुलर टिप्स्टर के हवाले से यह तारीख 5 सितंबर बताई गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »