Vivo S7 दो सेल्फी कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Vivo S7 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चीन में 2,798 चीनी युआन (लगभग 30,100 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,098 चीनी युआन (लगभग 33,300 रुपये) में मिलता है।

Vivo S7 दो सेल्फी कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Vivo S7 डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Vivo S7 को चीन में किया गया लॉन्च
  • 7.39 मिलीमीटर मोटाई और 170 ग्राम वज़न के साथ आता है नया वीवो फोन
  • Snapdragon 765G और डुअल सेल्फी कैमरे हैं खासियत
विज्ञापन
Vivo S7 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन की बड़ी खासियत इसका डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वीवो एस7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है और इसके बैक में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें फ्रंट पर चौड़ी नॉच मिलती है, जिसमें दोनों सेल्फी कैमरा सेट है। डुअल कैमरा सेटअप में 44-मेगापिक्सल का प्राइमरी ऑटोफोकस सेंसर मिलता है। Vivo S7 की एक और खासियत इसकी 4,000mAh बैटरी है।
 

Vivo S7 price

वीवो एस7 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चीन में 2,798 चीनी युआन (लगभग 30,100 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,098 चीनी युआन (लगभग 33,300 रुपये) में मिलता है। फोन कई रंग विकल्पों में आता है - जैज़ ब्लैक, मोनेट और मूनलाइट व्हाइट। यह चीन में 8 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और आज रात से इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।
 

Vivo S7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस7 एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 408 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.44-इंच (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। फोन स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है और इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज शामिल है।

Vivo S7 में 64-मेगापिक्सल GW1 सेंसर के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/2.2 अपर्चर वाला सेकेंडरी 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला आखिरी 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में, एक 44-मेगापिक्सल कैमरा (एफ/2.0) और एफ/2.28 अपर्चर के साथ एक 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलता है।

Vivo S7 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 5.1, 5जी आदि शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 158.82x74.2x7.39 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7, Vivo S7 Camera, Vivo S7 Launch, Vivo S7 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »