Vivo S9 डुअल-सेल्फी कैमरा के साथ इस दिन हो सकता है लॉन्च

प्रतीत हो रहा है कि Vivo S9 फोन Vivo S7 के नक्शे कदम पर चलने वाला है, जिसमें 44 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर फ्रंट में दिया गया था। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा नॉच डिज़ाइन में स्थित था।

Vivo S9 डुअल-सेल्फी कैमरा के साथ इस दिन हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo S9 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वीवो एस9 में मिल सकता है 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा
  • Vivo S7 में भी मौजूद था डुअल सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Vivo S9 स्मार्टफोन 6 मार्च को लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा की गई है। यह फोन Vivo S7 स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ सेल्फी फोकस स्मार्टफोन था। डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप की संभावना के साथ लग रहा है कि वीवो एस9 फोन Vivo S7 के नक्शे-कदम पर चलेगा। टिप्सटर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी साझा की है, जो यदि सही साबित होती है तो कथित Vivo S9 पहला ऐसा फोन होगा जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

टिप्सटर Pseudonym Arsenal (अनुवाद) ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी साझा की है कि Vivo S9 फोन 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Vivo S7 का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल अगस्त महीने में दो सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सेल्फी-फोकस फोन था। फिलहाल, Vivo ने वीवो एस9 के लॉन्च व स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Vivo S9 specifications (expected)

टिप्सटर ने वीवो एस9 की रिलीज़ डेट के साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सार्वजनिक की है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि कुछ हफ्ते पहले ही मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। दोनों ही प्रोसेसर 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं। यह ऐलान किया गया था कि Oppo, Realme, Vivo और Xiaomi इन प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन इस साल लॉन्च कर सकती हैं। यदि वीवो एस9 फोन 6 मार्च को मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होता है, तो यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा।  

इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि वीवो एस9 में 6.4 इंच डिस्प्ले और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें फोन का प्राइमरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का हो सकता है। हालांकि, इसके दूसरे कैमरे की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।  

प्रतीत हो रहा है कि वीवो एस9  Vivo S7 के नक्शे कदम पर चलने वाला है, जिसमें 44 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर फ्रंट में दिया गया था। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा नॉच डिज़ाइन में स्थित था।

जैसे कि हमने बताया वीवो ने वीवो एस9 की कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में यह जानकारी केवल अफवाह भी साबित हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S9, Vivo S9 Specifications, Vivo S7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »