Vivo S50 सीरीज में मिलेगा एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo S50 Pro Mini को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में लगभग 30 लाख प्वाइंट का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 18:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo S50 और S50 Pro Mini शामिल हो सकते हैं
  • यह Vivo S30 सीरीज की जगह लेगी
  • अगले महीने चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा

अगले महीने चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Vivo S50 सीरीज में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम दिया जाएगा। इस सीरीज में Vivo S50 और S50 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। यह Vivo S30 सीरीज की जगह लेगी। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Vivo S50 Pro Mini की रियर कैमरा यूनिट में Sony IMX882 कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की इमेज शेयर की है। यह स्मार्टफोन गोल्डन कलर में है। इसमें दायीं साइड पर दो एंटीना बैंड दिख रहे हैं। इसके साथ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम होगा। 

Advertisement

Vivo S50 Pro Mini को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में लगभग 30 लाख प्वाइंट का स्कोर मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 512 GB तक की स्टोरेज होगी। Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज सितंबर में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9 सीरीज का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। 

अगले महीने चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। Vivo S30 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल का 1/1.56-inch Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9300+ का इस्तेमाल किया गया है। इसे Cool Berry Powder, Mint Green, Lemon Yellow और Cocoa Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.