Vivo S50, S50 Pro Mini के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें सबकुछ
Vivo S50 सीरीज में अलग-अलग साइज के डिस्प्ले वाले दो मॉडल होंगे। लीक से पता चला है कि Vivo S50 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसके साथ मेटल मिडिल फ्रेम और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। टेलीफोटो यूनिट में फ्लैगशिप-ग्रेड क्वालिटी का एक मिड साइज सेंसर होगा जो जूम फोटोग्राफी में अपग्रेड का संकेत देता है।