Vivo Y400 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस और कलर्स ऑप्शंस

इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y400 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है
  • इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Y400 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले महीने Vivo ने भारत में Y400 Pro 5G को पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने Y400 5G के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के प्राइस और कलर के विकल्पों को लीक किया गया है। Vivo Y400 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज कैटेगरी में लाया जा सकता है। कंपनी ने  Y400 Pro 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Vivo Y400 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro वर्जन की तुलना में इस स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस में कुछ कमी हो सकती है। कंपनी के Y400 Pro 5G में 6.77 इंच फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। Y400 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Y400 Pro 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Photo Enhance, AI Erase और AI Note Assist शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Vivo ने 4.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।  दूसरी तिमाही में इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने 2.71 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.