Vivo X200 Pro Mini में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, कंपनी ने दिया टीजर

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस X200 Pro के समान होने की संभावना है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन स्क्रीन, वायरलेट फास्ट चार्जिंग, हाई डेंसिटी बैटरी मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 21:51 IST
ख़ास बातें
  • यह एक स्मॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हो सकता है
  • X200 Pro Mini में Sony का नया LYT-818 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस X200 Pro के समान होने की संभावना है

इसमें हाई रिजॉल्यूशन स्क्रीन, वायरलेस फास्ट चार्जिंग, हाई डेंसिटी बैटरी मिल सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X200 सीरीज को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दो मॉडल्स - Vivo X200 और X200 Pro का संकेत मिला था। इसमें Vivo X200 Pro Mini को भी जोड़ा जा सकता है। यह एक स्मॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हो सकता है। 

चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के वाइस प्रेसिडेंट (ब्रांडिंग एंड मार्केटिंग), Jia Jingdong ने टेनिस प्लेयर Zheng Qingwen का कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर स्वागत किया है। यह पोस्ट Vivo X200 Pro Mini से बनाई दिख रही है। एक अन्य पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि यह X200 Pro का कॉम्पैक्ट वर्जन हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस X200 Pro के समान होने की संभावना है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन स्क्रीन, वायरलेस फास्ट चार्जिंग, हाई डेंसिटी बैटरी मिल सकते हैं। 
Advertisement

X200 Pro Mini में Sony का नया LYT-818 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K 8T LTPO माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। X200 Pro Mini में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इस वर्ष की पहली छमाही मेंअमेरिका को मात देकर भारत 5G स्मार्टफोन्स का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। देश में पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इस मार्केट में नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं।  मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इमर्जिंग मार्केट्स में कस्टमर्स 5G स्मार्टफोन्स को अपग्रेड के एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple सबसे आगे है। कंपनी की iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.