Vivo X90S 50 मेगापिक्सल के Sony कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity SoC और 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिलता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2023 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity SoC दिया गया है
  • कंपनी ने Vivo X90S को चीन में लॉन्च किया है
  • इस हैंडसेट की 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस सीरीज में कंपनी इससे पहले X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Vivo X90S स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कंपनी की X90 सीरीज में चौथा हैंडसेट है। इसमें MediaTek Dimensity SoC और 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले  X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। 

कंपनी ने Vivo X90S को चीन में लॉन्च किया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 45,300 रुपये), 12 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 4,299 (लगभग 48,800 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 53,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Black, Confession, Huaxia Red सहित चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Vivo X90S के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (2800 X 1260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9200+ SoC को 12 GB तक के LPDDR5X RAM और 512 GB तक की  UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX663 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ और दो 12 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें डुअल 4G VoLTE, 5G SA/ NSA, Wi-Fi 7, Bluetooth v5.3, GPS, NFC और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी के विकल्प हैं। पिछले कुछ वर्षों से चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इन कंपनियों के कारोबारी तरीकों को लेकर सवाल भी खड़े होते रहे हैं। केंद्र सरकार ने इन मोबाइल कंपनियों के लिए नए रूल्स बनाए हैं। सरकार ने Realme, Oppo, Xiaomi और Vivo जैसी कंपनियों को उनके कारोबार में भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को शामिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा इन कंपनियों को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और चीफ टेक्निकल ऑफिसर जैसी सीनियर पोजिशंस पर भारतीय एग्जिक्यूटिव्स को नियुक्त करने के लिए कहा गया है। इन्हें भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को लाने, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और देश से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी करने का भी निर्देश दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4810 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.