10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Vivo X90 Pro, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Vivo X90 Pro, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Photo Credit: Vivo

Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
विज्ञापन
Vivo X90 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त Vivo X90 Pro को 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फ्लैगशिप फोन पर 10 हजार रुपये कैशबैक का मौका दिया है। यहां हम आपको Vivo X90 Pro पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo X90 Pro की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Vivo X90 Pro के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वर्तमान में 74,999 रुपये है। Vivo X90 Pro का 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट भारतीय बाजार में अप्रैल, 2023 को 84,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब से अभी 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। ग्राहक फोन की खरीद पर 10 हजार रुपये कैशबैक और 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ पा सकते हैं। वहीं 80 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस का लाभ भी पा सकते हैं। नई प्रभावी कीमत आज, 20 अक्टूबर, 2023 से Flipkart, Vivo इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Vivo X90 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 SoC पर काम करता है। Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 8 मिनट्स में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। कलर ऑप्शन के लिए यह Asteroid Black और Breeze Blue में उपलब्ध होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • कमियां
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,870 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »