Vivo ने लॉन्च किया Y300 Plus, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। यह Snapdragon 695 चिपसेट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है
  • इसकी बिक्री Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जा रही है
  • इसमें 6.78 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपनी Y सीरीज में Y300 Plus को देश में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जा रही है। HDFC Bank, SBI और ICICI Bank के कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। 

Y300 Plus के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह 6 nm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR4X RAM और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ सकती है। इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए GPS, Bluetooth, GLONASS, Wi-Fi, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। Y300 की 5,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.42 x 74.92 x7.49 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है। इस वर्ष  फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स ने भी सेल आयोजित की थी। यह सेल 11 दिनों तक चली है। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से Samsung का पहला स्थान है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.