• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Upcoming Smartphones 2025: ये 5 धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स होने जा रहे हैं लॉन्च

Upcoming Smartphones 2025: ये 5 धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स होने जा रहे हैं लॉन्च

OnePlus 15 अब जल्द लॉन्च हो सकता है। China में अक्टूबर 2025, ग्लोबली Q1 2026। iQOO ने भी अपने फ्लैगशिप का नाम कन्फर्म कर दिया है।

Upcoming Smartphones 2025: ये 5 धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स होने जा रहे हैं लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 16 सीरीज में कम से कम चार मॉडल होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • चीन के 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025-26 में होंगे लॉन्च
  • Snapdragon 8 Elite 2, 200MP कैमरा और 2K OLED डिस्प्ले की मिलेगी झलक
  • OnePlus 15, iQOO 15, Xiaomi 16, Oppo Find X9 और Realme GT 8 सीरीज आएगी
विज्ञापन

स्मार्टफोन की दुनिया में फ्लैगशिप वॉर कभी थमता ही नहीं और अब इस साल बारी है चीन की कंपनियों की, जो आने वाले महीनों में धमाकेदार नए फोन्स लेकर आ रही हैं। OnePlus, iQOO, Xiaomi, Oppo और Realme ये पांचों ब्रांड मिलकर 2025 की दूसरी छमाही और 2026 की शुरुआत को बेहद एक्साइटिंग बनाने वाले हैं। लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर, 200MP तक के पेरिस्कोप कैमरे, 2K OLED डिस्प्ले और 7,000mAh या उससे भी अधिक कैपेसिटी की बैटरी जैसे फीचर्स इन अपकमिंग फ्लैगशिप्स को सुपर-हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट में ले जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन सा फोन बनेगा अगला गेम-चेंजर। नीचे हम आपको इन अपकमिंग चाइनीज फ्लैगशिप्स से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दे रहे हैं।

Upcoming Flagship Smartphones from Chinese Brands 2025-2026

OnePlus 15

लीक्स के मुताबिक, OnePlus 15 अब जल्द लॉन्च हो सकता है। China में अक्टूबर 2025, ग्लोबली Q1 2026। इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट, 6.78-6.8 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले (165Hz) और 7,000mAh बैटरी होने की संभावना है, जो 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर, जिसमें पेरिस्कोप ऑप्शन हो सकता है। वहीं, एक बिल्कुल नए Moon Rock Black कलर ऑप्शन की भी उम्मीद है।

iQOO 15

iQOO ने नाम कन्फर्म कर दिया है। यह भी Snapdragon 8 Elite 2 चिप और 6.85 इंच 2K LTPO OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसमें 7,000mAh बैटरी होने की उम्मीद है। लॉन्च अक्टूबर 2025 में उम्मीद है। फीचर्स में हाई रिफ्रेश रेट, गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन, ट्रिपल कैमरा (50MP + 3x ऑप्टिकल) शामिल हो सकते हैं।

Xiaomi 16 series

Xiaomi 16 सीरीज में कम से कम चार मॉडल होने की उम्मीद है, जिनमें Xiaomi 16, 16 Pro, 16 Pro Mini और Ultra/Pro Max शामिल हो सकते हैं। इनके सितंबर-अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च होने की संभावना है। लीक्स की मानें तो फोन Snapdragon 8 Elite 2 से लैस हो सकता है। वहीं, इनमें 50MP ट्रिपल कैमरा, 6.3-6.8 इंच डिस्प्ले और पावरफुल 6,800-7,500mAh बैटरी हो सकती है। फोन के 100W फास्ट चार्ज के साथ आने की उम्मीद है। कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन में iPhone 17 जैसी फील हो सकती है।

Oppo Find X9 series

इस सीरीज में चार मॉडल की उम्मीद है - Find X9, Plus, Pro और Ultra। Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite 2, 200MP पेरिस्कोप कैमरा (10x जूम) हो सकता है, बाकी में MediaTek Dimensity 9500 चिप। स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकती है। यह सीरीज चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है और कैमरा गेम में नॉक-आउट एंट्री कर सकती है।

Realme GT 8 series

Realme GT 8 और GT 8 Pro अक्टूबर 2025 में लॉन्च होंगे। Snapdragon 8 Elite 2, 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले, 2K OLED (Pro), 7,000mAh बैटरी, 200MP पेरिस्कोप सेंसर (Pro) और Android 16-बेस्ड Realme UI 7 पर चलने की उम्मीद है। GT 8 Pro में स्पीकर, हाई-हैप्टिक्स और मेटल फ्रेम जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »