• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 8 Pro होगा 200MP पेरीस्कोप कैमरा, फ्लैट 2K डिस्प्ले के साथ पेश, यहां जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme GT 8 Pro होगा 200MP पेरीस्कोप कैमरा, फ्लैट 2K डिस्प्ले के साथ पेश, यहां जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme आगामी फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है।

Realme GT 8 Pro होगा 200MP पेरीस्कोप कैमरा, फ्लैट 2K डिस्प्ले के साथ पेश, यहां जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme GT 8 Pro में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • Realme GT 8 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी जिसका 2K रेजोल्यूशन होगा।
विज्ञापन
Realme आगामी फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro पर काम कर रहा है, जिसे इस साल की आखिरी तिमाही में चीन में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। पिछले महीने आई एक लीक में कहा गया था कि GT 8 Pro ब्रांड का अब तक का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन होगा, क्योंकि इसमें कई अपग्रेड आने की उम्मीद है। एक नई लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी साझा की है। आइए Realme GT 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme GT 8 Pro Price


Realme GT 8 Pro में अपग्रेडेड हार्डवेयर फीचर्स के चलते कीमत भी अधिक होगी। संभावना है कि यह 3,999 युआन (लगभग 47,925 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।


Realme GT 8 Pro Specifications (Expected)


टिपस्टर के अनुसार, Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह Samsung HP9 सेंसर हो सकता है, जो कि Find X9 Pro में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस कैमरा सेंसर में 1/1.4 इंच का बड़ा साइज है और यह 4 x 4 पिक्सल बिनिंग का सपोर्ट करता है, जिससे यह लो लाइट में 2.24μm पिक्सल साइज के साथ ब्राइट और शार्प 12 मेगापिक्सल शॉट्स कैप्चर कर सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, फाइनल प्रोडक्शन तक आने पर यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।

कमेंट सेक्शन में यह भी बताया कि GT 8 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी जिसका 2K रेजोल्यूशन होगा। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि पिछली जनरेशन में 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ माइक्रो क्वाड कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले थी। अपने पिछले मॉडल जैसे GT 8 Pro में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरप्रूफ बॉडी रहेगी। पिछली रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि GT 8 Pro में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लगभग 7,000mAh बैटरी होगी। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम मिलने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा। लीक में टिपस्टर ने यह भी बताया है कि कंपनी की सेकेंडरी प्रोडक्ट लाइन में पेरिस्कोप कैमरे जैसे कि सोनी IMX882 और सैमसंग JN5 होंगे। इसमें Realme Neo 8 सीरीज के बारे में बात हो सकती है जो कि GT 8 Pro के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »