Tecno Pova Curve 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Tecno Pova Curve 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस वेरिएंट केवल ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की गुरुवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने हाल ही में देश में Pova Curve 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की गुरुवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Tecno Pova Curve 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 16,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस वेरिएंट केवल ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा। इसके अन्य वेरिएंट को ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। Pova Curve 5G को Neon Cyan, Magic Silver और Geek Black कलर्स में लाया गया है। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए 13,850 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट मिल सकता है। इसके अलावा Axis Bank के कार्ड्स पर पांच प्रतिशत के कैशबैक की पेशकश की जा रही है। इसे ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदने पर 10 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिल सकता है। 

Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 5 कोटिंग दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Pova Curve 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें Tecno का AI असिस्टेंट, Ella भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में AI Voiceprint Suppression और AI Call Assistant जैसे AI से जुड़े फीचर्स भी हैं। इसमें कम सिग्नल वाली लोकेशंस पर कनेक्टिविटी के लिए इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम दिया गया है। Pova Curve 5G की थिकनेस 7.45 mm की है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth 144Hz display
  • Striking design
  • Decent cameras
  • Great battery life
  • कमियां
  • 128GB storage across all variants
  • Poor display legibility outdoors
  • Only one promised OS update
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »