• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स के साथ Tecno POVA 6 Neo 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स के साथ Tecno POVA 6 Neo 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Tecno ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन Tecno POVA 6 Neo लॉन्‍च कर दिया है। मिड रेंज में आए इस स्‍मार्टफोन में कंपनी ने कई एआई फीचर्स को ऑफर किया है।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स के साथ Tecno POVA 6 Neo 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

192.3 ग्राम वजन वाले Tecno POVA 6 Neo में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 108MP का मेन एआई कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Tecno POVA 6 Neo 5G भारत में लॉन्‍च
  • 8 जीबी तक रैम, 5000 एमएएच बैटरी है इसमें
  • फोन की शुरुआती कीमत 11999 रुपये है
विज्ञापन
Tecno POVA 6 Neo 5G : Tecno ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन Tecno POVA 6 Neo लॉन्‍च कर दिया है। मिड रेंज में आए इस स्‍मार्टफोन में कंपनी ने कई एआई फीचर्स जैसे- एआई मैजिक इरेजर, एआई कटआउट, एआई वॉलपेपर, आर्टबोर्ड और आस्‍क एआई को ऑफर किया है। HD+ रेजॉलूशन वाले Tecno POVA 6 Neo में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर लगा है। 8 जीबी रैम दी गई है, जिसे एक्‍सपेंड किया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी मिलती है। 
 

Tecno POVA 6 Neo Price in india 

Tecno POVA 6 Neo को मिडनाइट शैडो, एज्‍योर स्‍काई और ऑरोरा क्‍लाउड कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 12999 रुपये है। 1 हजार रुपये का एक्‍सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एमेजॉन के अलावा नजदीकी रिटेल स्‍टोर्स से फोन को खरीदा जा सकता है। 
 

Tecno POVA 6 Neo Specifications, features 

Tecno POVA 6 Neo में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। उसका रेजॉलूशन 720x1600 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी ब्राइटनैस 480 निट्स है। 

192.3 ग्राम वजन वाले Tecno POVA 6 Neo में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 108MP का मेन एआई कैमरा है, जिसे कंपनी ने उसके सेगमेंट में ऐसा पहला कैमरा बताया है। 

Tecno POVA 6 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। इसके साथ अधिकतम 8 जीबी रैम जोड़ी गई है। दावा है कि इसे 8 जीबी और एक्‍सपेंड करके 16 जीबी किया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज मिल जाता है। उसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक एक्‍सपेंड कर पाएंगे।   

Tecno POVA 6 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिसमें HiOS 14.5 की लेयर है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा कर रही है Tecno POVA 6 5जी के साथ 5 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस मिलती है। इंफ्रारेड सेंसर, एनएफसी और लाइट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »