Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइंड पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल रियर कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है और इसके नीचे Tecno की ब्रांडिंग है

Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन

Photo Credit: Tecno

इस स्मार्टफोन में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के रियर में सिंगल कैमरा हो सकता है
  • Tecno Spark 50S के लिए Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स के विकल्प होंगे
  • इस स्मार्टफोन में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन कल (16 अक्टूबर) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark 50S 5G में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में सिंगल कैमरा हो सकता है। इस सीरीज में Tecno Spark 50 5G और Tecno Spark 50 Pro को पेश किया जा चुका है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइंड पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल रियर कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। Tecno Spark 50S 5G में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है। इस स्मार्टफोन के लिए दो कलर्स के ऑप्शन होंगे। इसका डिजाइन Tecno Spark 50 के लगभग समान है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Tecno ने बताया है कि Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान है। 

Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइंड पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल रियर कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है और इसके नीचे Tecno की ब्रांडिंग है। Tecno Spark 50S 5G में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के नीचे स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट है। कुछ महीन पहले लॉन्च किए गए Tecno Spark 50 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह  Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। Tecno Spark 50 5G के रियर में f/1.85 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »