इस स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Tecno Spark 50 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में Tecno Spark 50 और Tecno Spark 50 Pro को पेश किया गया है
Photo Credit: Tecno
इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और मैरून कलर्स के विकल्प हो सकते हैं
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark 50S 5G को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Tecno Spark 50 5G के समान हो सकते हैं। इस सीरीज में Tecno Spark 50 और Tecno Spark 50 Pro को पेश किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में देश में Tecno की यूनिट ने Tecno Spark 50S 5G के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस पोस्ट में दी गई इमेज में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया गया है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल वाइजर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Spark 50 5G के समान है। आगामी स्मार्टफोन के लिए ब्लू और मैरून कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
इस वर्ष जून में Tecno Spark 50 Pro को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity Helio G100 Ultimate दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 50 Pro में 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी के विकल्प हैं। ये दोनों बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स दिए गए हैं। इसमें DTS साउंड सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। भारत में जून में Tecno Pova 8 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ (1,080×2,344 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम