Tecno Pova Neo 3 डुअल कैमरा, 7,000mAH की बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Pova Neo 2 से अलग दिख रहा है। इसमें बैक पर बड़ा कैमरा आइलैंड है

Tecno Pova Neo 3 डुअल कैमरा, 7,000mAH की बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

इसमें 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Tecno Pova Neo 2 की जगह लेगा
  • इसमें बैक पर बड़ा कैमरा आइलैंड है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का 7,000mAH की दमदार बैटरी वाला Pova Neo 3 जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें MediaTek के चिपसेट के साथ 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Tecno Pova Neo 2 की जगह लेगा। 

Tecno ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसे Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डिजाइन Tecno Pova Neo 2 से अलग दिख रहा है। इसमें बैक पर बड़ा कैमरा आइलैंड है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। इसके RAM को 8 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके रियर में डुअल कैमरा यूनिट होगी, जिसमें 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी दी है। इसका प्राइस 12,000 रुपये से 14,000 रुपये के बीच हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसके 8GB के RAM और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। पिछले कुछ महीनों में Tecno के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

इसे ब्लैक और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में सेंसर शिफ्ट ओआईएस और लेजर ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 8050 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल सिम, डुअल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »