Tecno Pova के 6 जीबी रैम वेरिएंट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Tecno Pova का 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट आज से Flipkart पर Big Saving Days सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है।

Tecno Pova के 6 जीबी रैम वेरिएंट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Tecno Pova की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Tecno Pova का 6GB रैम वेरिएंट आज से सेल पर आ गया है
  • स्मार्टफोन का 4GB रैम वेरिएंट पहले से बिक्री पर था उपलब्ध
  • Flipkart सेल के दौरान SBI कार्ड धारकों को अतिरिक्त छूट का फायदा भी
विज्ञापन
Tecno Pova का 6 जीबी रैम वेरिएंट आज से Flipkart पर उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन का एक 4 जीबी रैम वेरिएंट भी है, जो ई-कॉमर्स दिग्गज द्वारा पहले से बेचा जा रहा है। अब कंपनी ने 6 जीबी रैम वेरिएंट के लिए Flipkart Big Saving Days सेल को चुना है। टेक्नो पोवा युवा ग्राहकों को खासा आकर्षित कर सकता है, क्योंकि यह गेमिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस आता है और साथ ही इसमें लंबी बैटरी लाइफ के लिए 6,000mAh बैटरी भी दी गई है। फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Tecno Pova भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में पहले से धाक जमा चुके Poco M2 और Redmi 9 Prime जैसे स्मार्टफोन से सीधी टक्कर ले रहा है।
 

Tecno Pova 6GB RAM sale, price in India

टेक्नो पोवा का 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट आज से Flipkart पर Big Saving Days सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। Tecno Pova का एक 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस वेरिएंट को भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि ई-कॉमर्स दिग्गज द्वारा चलाई जा रही बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की अतिरिक्त छूट मिल रही है। जिसके बाद Tecno Pova के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,000 रुपये और 10,999 रुपये हो जाती है। स्मार्टफोन तीन अलग रंगों के विकल्प में आता है, जिनके नाम हैं डैज़ल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल है।
 

Tecno Pova specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो पोवा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 7.0 पर चलता है और इसमें 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.85 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं, जिसमें से एक मैक्रो कैमरा और दूसरा पोट्रेट कैमरा है। इसमें AI लेंस भी दिया गया है।

सेल्फी औक वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो पोवा में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा में f/2.0 लेंस और एआई सेल्फी कैमरा, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी, नाइट पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर और एआर शॉट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

स्टोरेज के लिए टेक्नो पोवा में 64 जीबी औरर 128 जीबी विकल्प मिलता है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर्स कीबात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

टेक्नो पोवा में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट डुअल आईसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 171.23x77.57x9.4mm और भार 215.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »