सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस आज भारत में होगा लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस आज भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कपनी सोनी सोमवार को भारत में अपना एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस  स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह इवेंट दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

याद दिला दें, कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को जापान की इस कंपनी ने सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था। इस फोन के साथ एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन, कंपनी के एक एक्सज़ेड स्मार्टफोन का ही एक छोटा वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ट्रिल्युमिनियस डिस्प्ले दिया गया है। सिंगल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। यह डिवाइस 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 2900 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 146x72x8.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन आइस ब्लू, वार्म सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ था
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent camera performance
  • Good build quality, water resistant
  • Vivid display
  • Speedy all-round performance
  • कमियां
  • Severe overheating when recording videos
  • Dated design
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »