• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस की कीमत 49,990 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • फोन के लिए 4 अप्रैल से प्री-बुकिंग शुरू होगी
विज्ञापन
सोनी ने सोमवार को भारत में अपना एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन की कीमत 49,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके अलावा सोनी के स्टोर पर भी एक्सपीरिया ज़ेडएस को उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के लिए 4 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह फोन आइस ब्लू, वार्म सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत, फोन के साथ 4,990 रुपये वाले सोनी एक्सबी-10 वायरलेस स्पीकर मुफ्त दिया जा रहा है। उम्मीद के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के डुअल-सिम वर्ज़न को भारत में लॉन्च किया गया है।

याद दिला दें, कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को जापान की इस कंपनी ने सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था। इस फोन के साथ एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन, कंपनी के एक एक्सज़ेड स्मार्टफोन का ही एक छोटा वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ट्रिल्युमिनियस डिस्प्ले दिया गया है। सिंगल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। यह डिवाइस 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 2900 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 146x72x8.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent camera performance
  • Good build quality, water resistant
  • Vivid display
  • Speedy all-round performance
  • कमियां
  • Severe overheating when recording videos
  • Dated design
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »