• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड, एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड, एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड, एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था
  • एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस कभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ था
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट पाने वाले भी ये सोनी के पहले स्मार्टफोन थे
विज्ञापन
ख़बर है कि सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट देना शुरू कर दिया है। इस फैसले के साथ ही सोनी उन पहली एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है जिसने अपने हैंडसेट में लेटेस्ट वर्ज़न जारी किया है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में नेक्सस और पिक्सल डिवाइस को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किया गया था।

यूज़र्स की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आने के बाद कई नए फ़ीचर जैसे कि ऐप शॉर्टकट, नए इमोजी के साथ-साथ अप्रैल एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। अभी इस बारे में सारी जानकारियां नहीं मिली है। एक्सपीरिया ब्लॉग पर फर्मवेयर डाउनलोड लिंक भी दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप शॉर्टकट फ़ीचर एक्सीपीरिया होम लॉन्चर के साथ काम नहीं करेग। और अगर इस फ़ीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें सपोर्ट करने वाले एक लॉन्चर पर स्विच करना होगा जैसे कि नोवा।

एक्सपीरिया ब्लॉग के मुताबिक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट, एक्सपीरिया एक्सज़ेड के भारतीय वेरिएंट के लिए भी उपलब्ध है। भारत में इसके डुअल सिम वेरिएंट को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड और सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस के लिए अपडेट बिल्ड नंबर 41.2.A.2.199 है। पिछले साल नवंबर में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट पाने वाले भी ये दोनों पहले सोनी स्मार्टफोन थे।

सोनी एक्सपीरया एक्सज़ेड को आईएफए 2016 में पेश किया गया था। आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आने वाले ये स्मार्टफोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं। इनकी सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए तीन रियर कैमरा सेंसर। जिन्हें कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस, हिलते-डुलते ऑब्जेक्ट को कैद करने और कलर रीप्रोडक्शन के लिए दिया गया है। इसमें 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैन 820 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। यह फोन यूएसबी टाइप-स कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 2900 एमएएच की बैटरी है।  

वहीं दूसरी तरफ़, सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस को भारत में लॉन्च ही नहीं कया गया। पिछले साल एमडब्ल्यूसी में लॉन्च हुए इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले, 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2700 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Excellent performance
  • Good camera
  • कमियां
  • Expensive
  • Heats up while recording video
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »