नेक्सस और पिक्सल डिवाइस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

नेक्सस और पिक्सल डिवाइस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • नया एंड्रॉयड 7.1.1 ओटीए के जरिए उपलब्ध होगा
  • अगले कुछ हफ्तों में यह अपडेट सभी सपोर्ट करने वाले डिवाइस में मिलने लगेगा
  • एंड्रॉयड 7.1.1 से नए इमोजी, जिफ़ सपोर्ट जैसे नए फ़ीचर आए हैं
विज्ञापन
गूगल ने एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के फाइनल बिल्ड को जारी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले गूगल ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा डेवलेपर प्रिव्यू 2 को नेक्सस व पिक्सल स्मार्टफोन के लिए जारी किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में दिसंबर के लिए जारी किए गए सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल है।

नए एंड्रॉयड 7.1.1 को गूगल ने 'नूगा के एक अपडेट' के तौर पर पेश किया है। एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट अगले कुछ हफ्तों में नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9, पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और जनरल मोबाइल 4जी (एंड्रॉयड वन) डिवाइस में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए मिलेगा। इसके साथ ही एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम में शामिल डिवाइस में भी फाइनल वर्ज़न जारी किया जाएगा।

गूगल ने सपोर्ट करने वाले डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 की फैक्टरी इमेज और ओटीए फाइल जारी कर दी हैं।
 

एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी जोड़े गए हैं जो जेंडर इक्वालिटी को दिखाते हैं। गौर करने वाली बात है, गूगल ने इससे पहले कई सारे फीमेल इमोजी कैरेक्टर जोड़ने का ऐलान भी किया था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ ही, गूगल ने कई नए इमोजी कैरेक्टर जोड़े हैं। इसके अलावा, गूगल के पिक्सल फोन में लॉन्च किए गए नए इमोजी अब एंड्रॉयड नूगा सपोर्ट वाले सभी डिवाइस में उपलब्ध होंगे।

इमोजी के अलावा, गूगल ने सपोर्ट करने वाले एप्लिकेशन में सीधे कीबोर्ड के जरिए जिफ़ इमेज सपोर्ट भी दिया है। कुछ ऐप गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआाउट के जरिए जिफ़ सपोर्ट करेंगे। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट से होम स्क्रीन पर ऐप शॉर्टकट भी दिखेंगे। यूज़र किसी एक आइकन को देर तक दबाए रखने के बाद कोई एक्शन लॉन्च कर सकते हैं।

गूगल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि,  ''सपोर्ट करने वाले डिवाइस में 5 दिसंबर 2016 के सिक्योरिटी पैच के साथ ही सिंगल ओटीए अपडेट मिलेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Mobiles, Nexus, Pixel, Pixel XL, Tablets
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »