• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
उदयपुर में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में सोनी इंडिया ने अपने लेटेस्ट फ्लगैशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड को भारत में लॉन्च कर दिया। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की प्री-ऑर्डर बुकिंग 1 अक्टूबर से अमेज़न डॉट इन पर शुरू होगी। स्मार्टफोन 10 अक्टूबर से मिलेगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की एमआरपी 51,990 रुपये है और यह 49,990 रुपये में मिल जाएगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 8,990 रुपये का सोनी एसडब्ल्यूआर30 स्मार्टबैंड मुफ्त मिलेगा।

सोनी के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की सबसे अहम खासियत रियर कैमरा है। इसमें तीन सेंसर दिए गए हैं। सीएमओएस सेंसर फ्रेम में ऑब्जेक्ट के मूवमेंट को ट्रैक और प्रिडिक्ट करेगा, ताकि ब्लर शॉट आने की संभावना कम हो जाए। लेज़र ऑटोफोकस सेंसर ऑब्जेक्ट पर फोकस सही तरह से लॉक करने में मदद करता है, खासकर कम रोशनी वाली परिस्थितियों में। आरजीबीसी-एआर सेंसर का काम सटीक कलर रिप्रोडक्शन देने का है।

इसके साथ 6 एलीमेंट वाला एफ/ 2.0 सोनी जी लेंस और एक 23 मेगापिक्सल का एक्समोर आरएस सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सोनी का अपना ‘बॉयॉन्ज़ फॉर मोबाइल’ इमेज प्रोसेसर मौजूद है। आपको फोकस और शटर स्पीड का मैनुअल कंट्रोल भी मिलेगा।
 
sony xperia xz

सोनी का दावा है कि 13 मेगापिक्सल के वाइड-एंगल फ्रंट कैमरे में एक्समोर आरएस सेंसर है जो आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे की तुलना में 2.6 गुना बड़ा है। उम्मीद के मुताबिक, सोनी के इस फोन को आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड के हाइब्रिड डुअल सिम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों ही सिम स्लॉट 4G वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह मॉडल 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड में 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पावर देने के लिए मौजूद है 2900 एमएएच की बैटरी।

हैंडसेट के साथ आपको सोनी यूसीएच12डब्ल्यू क्विक चार्जर मिलेगा। दावा किया गया है कि 10 मिनट के चार्ज के बाद इसकी बैटरी 5.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। सोनी का कहना है कि यह फोन इंटेलिजेंट बैटरी चार्ज से लैस है।

ज्ञात हो कि इस लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के रहने और जाने-आने का खर्च सोनी द्वारा उठाया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Excellent performance
  • Good camera
  • कमियां
  • Expensive
  • Heats up while recording video
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »