सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की कीमत में 10,000 रुपये की भारी कटौती

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की कीमत में 10,000 रुपये की भारी कटौती
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती हुई है
  • यह फोन भारत में सितंबर में लॉन्च हुआ था
  • एक्सपीरिया एक्सज़ेड लॉन्च के वक्त 51,990 रुपये में उपलब्ध था
विज्ञापन
सोनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया ज़ेड की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब सोनी का यह स्मार्टफोन  41,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि सोनी ने लॉन्च के समय एक्सपीरिया एक्सज़ेड की कीमत 51, 990 रुपये रखी थी। लेकिन यह बाजार में 49,990 रुपये में उपलब्ध था। अब जापान की कंपनी सोनी ने भारत की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को 41,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया है। अभी यह नहीं बताया गया है कि यह कटौती सीमित समय के लिए है या स्थायी तौर पर। अमेज़न इंडिया सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर है। और यह हैंडसेट यहां 39,990 रुपये में उपलब्ध है। यानी इस फोन में कंपनी ने 10,000 रुपये की भारी कटौती कर दी है।

बता दें कि सोनी के इस फोन में 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। सोनी का दावा है कि 13 मेगापिक्सल के वाइड-एंगल फ्रंट कैमरे में एक्समोर आरएस सेंसर है जो आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे की तुलना में 2.6 गुना बड़ा है। सोनी के इस फोन को आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड के हाइब्रिड डुअल सिम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों ही सिम स्लॉट 4G वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह मॉडल 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड में 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पावर देने के लिए मौजूद है 2900 एमएएच की बैटरी।

सोनी के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की सबसे अहम खासियत रियर कैमरा है। इसमें तीन सेंसर दिए गए हैं। सीएमओएस सेंसर फ्रेम में ऑब्जेक्ट के मूवमेंट को ट्रैक और प्रिडिक्ट करेगा, ताकि ब्लर शॉट आने की संभावना कम हो जाए। लेज़र ऑटोफोकस सेंसर ऑब्जेक्ट पर फोकस सही तरह से लॉक करने में मदद करता है, खासकर कम रोशनी वाली परिस्थितियों में। आरजीबीसी-एआर सेंसर का काम सटीक कलर रिप्रोडक्शन देने का है। इसके साथ 6 एलीमेंट वाला एफ/ 2.0 सोनी जी लेंस और एक 23 मेगापिक्सल का एक्समोर आरएस सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सोनी का अपना ‘बॉयॉन्ज़ फॉर मोबाइल’ इमेज प्रोसेसर मौजूद है। आपको फोकस और शटर स्पीड का मैनुअल कंट्रोल भी मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Excellent performance
  • Good camera
  • कमियां
  • Expensive
  • Heats up while recording video
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »