Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
Photo Credit: Sony
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले हो सकता है
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Sony ने बताया है कि जापान में 13 मई को एक नए Sony Xperia स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पर एक वीडियो में 'नेक्स्ट वन इज कमिंग' की टैगलाइन दी गई है, जिससे यह कंपनी की Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की जानकारी मिली है।
हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में जर्मनी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की वेबसाइट पर Sony Xperia 1 VIII की लिस्टिंग हुई है। जर्मनी में Sony Xperia 1 VIII का प्राइस 1,868 यूरो (लगभग 2,07,700 रुपये) हो सकता है। इस प्राइस में Sony WH1000XM6 वायरलेस हेडफोन का प्राइस भी शामिल हो सकता है। Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 24 mm की फोकल लेंथ के साथ प्राइमरी कैमरा, 16 mm की फोकल लेंथ वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 70 mm की फोकल लेंथ के साथ टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G और Wi-Fi और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर