Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Sony ने बताया है कि जापान में 13 मई को एक नए Sony Xperia स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट आयोजित होगा। वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पर एक वीडियो में 'नेक्स्ट वन इज कमिंग' की टैगलाइन दी गई है, जिससे यह कंपनी की Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है।