Sony Xperia 1 VIII में 24 mm की फोकल लेंथ के साथ प्राइमरी कैमरा, 16 mm की फोकल लेंथ वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 70 mm की फोकल लेंथ के साथ टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले हो सकता है
जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Sony Xperia 1 VIII के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जर्मनी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की वेबसाइट पर Sony Xperia 1 VIII की लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च के बारे में जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को जर्मनी में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। Sony Xperia 1 VIII का प्राइस 1,868 यूरो (लगभग 2,07,700 रुपये) हो सकता है। इस प्राइस में Sony WH1000XM6 वायरलेस हेडफोन का प्राइस भी शामिल हो सकता है।
इस स्मार्टफोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 24 mm की फोकल लेंथ के साथ प्राइमरी कैमरा, 16 mm की फोकल लेंथ वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 70 mm की फोकल लेंथ के साथ टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।
पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है। Sony Xperia 1 VII की रियर कै्मरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर