Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की यह जगह ले सकता है
पिछले वर्ष सितंबर में इंटरनेशनल मार्केट में Sony Xperia 10 VII को पेश किया गया था
जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony के दो नए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं। Sony Xperia 1 VIII और Xperia 10 VIII की एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII और Xperia 10 VII की ये जगह ले सकते हैं।
Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है। Sony Xperia 1 VIII का मॉडल नंबर - XQ-GE44 और Sony Xperia 10 VIII का XQ-GH44 है। इन स्मार्टफोन्स के अलग PM कोड से इनके जापान के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है।
हालांकि, Sony ने इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Sony Xperia 1 VII की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
पिछले वर्ष सितंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Sony Xperia 10 VII में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट है। Sony Xperia 10 VII में 5,000 mAh की बैटरी है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रसॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन