Sony की Xperia 1 VII के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके रियर पैनल पर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हो सकते हैं

Sony की Xperia 1 VII के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंटर में है। यह Exmor-T हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xperia 1 VI की जगह लेगा
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन को पर्पल, नेवी ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का Xperia 1 VII जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xperia 1 VI की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।  

जापान की वेबसाइट Sumaho Digest ने Xperia 1 VII की इमेजेज को शेयर किया है। ये इमेजेज ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट NCC से ली गई हैं। यह स्मार्टफोन पर्पल, नेवी ग्रीन और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। कंपनी के Xperia 1 VI की तुलना में इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हैं। Xperia 1 VI को सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके रियर पैनल पर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हो सकते हैं। इन इमेजेज में हेडफोन जैक भी दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंटर में है। यह Exmor-T हो सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका मॉडल नंबर - XQ-FSxx है। यह 165 mm लंबा और 74 mm चौड़ा हो सकता है। Xperia 1 VI में 4K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Xperia 1 VI की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डिस्प्ले के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony की योजना और 100 मेगापिक्सल और 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर लॉन्च करने की है। जापान की Sony दशकों से इमेज सेंसर और कैमरा बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। हालांकि. दक्षिण कोरिया की Samsung पहले ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर रही है।  इस रिपोर्ट में कहा गया था कि 100 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का इस्तेमाल की की बहुत कुछ स्मार्टफोन कंपनियां कर सकती हैं। इनका इस्तेमाल Snapdragon 8 Elite 2 या Dimensity 9500 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स में किया जाएगा। इससे स्मार्टफोन्स के कैमरा के परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »