Realme ने P4 Series के 14 स्मार्टफोन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है। P4x, P4 Power, P4 Lite और P4R मॉडल अब 1,000 से 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
Realme ने P4 Series के 14 वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये तक बढ़ोतरी की
Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए प्राइस रिवीजन नोटिस के मुताबिक, P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 5G, P4 Lite 4G और P4R 5G के अलग-अलग वेरिएंट अब पहले से महंगे हो गए हैं। कीमतों में 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू की गई हैं। इस कीमत बढ़ोतरी की वजह कंपनी ने मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। कुल 14 वेरिएंट की कीमत में बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
Realme P4x 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत में कथित तौर पर 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB+128GB मॉडल अब 24,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में मिलेगा। यानी इस वेरिएंट पर सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमत में बढ़ोतरी का सर्कुलर टिप्सटर संजू (@saaaanjjjuuu) ने X पर शेयर किया।
सर्कुलर के मुताबिक, Realme P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसका 8GB+128GB मॉडल अब 32,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 29,999 रुपये में आता था। 8GB+256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है।
Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। 4GB+128GB मॉडल अब 19,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये का हो गया है। वहीं P4 Lite 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये और 4GB+128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है।
Realme P4R 5G के 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल अब क्रमशः 19,999 रुपये, 21,999 रुपये और 23,999 रुपये में मिलेंगे। इसके 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब स्मार्टफोन कंपनियों पर मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की बढ़ती लागत का दबाव है। Realme ने इससे पहले भी अपने कुछ फोन की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतों के साथ P4 Series का सबसे महंगा मॉडल अब P4 Power 12GB+256GB है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये हो गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स