Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Moto G37 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17e 5G और Realme P4 Lite 5G से हो रही है।

Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Motorola/Samsung/Realme

Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G

ख़ास बातें
  • Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Moto G37 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17e 5G और Realme P4 Lite 5G से हो रही है। Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। जबकि Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Moto G37, Samsung Galaxy M17e 5G और Realme P4 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G

कीमत

Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। जबकि Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप

Moto G37 में 5200mAh बैटरी मिलती है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Moto G37 एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G एंड्रॉयड 16 पर One UI 8 पर चलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। 

प्रोसेसर

Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप 

Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और  वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Moto G37 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में 3.5 मिमी जैक, ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »