Realme India

Realme India - ख़बरें

  • Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
    Realme P4s Lite को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh Battery है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए 13MP Rear और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme P4s Lite की शुरुआती कीमत ₹16,499 है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
    अगर स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो 200MP कैमरा वाले कई नए मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। 2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme और Redmi ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे प्रीमियम फोन शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे मॉडल्स भी अलग-अलग कीमत सेगमेंट में 200MP कैमरा ऑफर करते हैं।
  • Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
    Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में सेल शुरू हो गई है। इसकी कीमत ₹62,999 रखी गई है और यह 12GB रैम व 256GB मेमोरी वाले वेरिएंट में आता है। फोन में Harry Potter की थीम के साथ भूरे रंग का लेदर फिनिश, Wizards Chess से प्रेरित पैटर्न और Hogwarts Crest दिया गया है। इसके साथ लिमिटेड एडिशन Hogwarts गिफ्ट बॉक्स भी मिलता है, जिसकी सिर्फ 5,000 यूनिट उपलब्ध हैं। फोन में 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट, 7,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
    Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition को कंपनी ने भारत में लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। यह ईयरबड्स का स्पेशल एडिशन है। इनमें खास डिजाइन है जो Hogwarts से प्रेरित है। अन्य स्पेसिफिकेशंस समान ही मिलते हैं। ईयरबड्स में इसमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। इनमें ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन मूल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन इसके डिजाइन और बॉक्स को Harry Potter की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसके पिछले हिस्से पर Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग है। इसके साथ सिर्फ 5,000 यूनिट वाला खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इसकी कीमत 62,999 रुपये रखी गई है।
  • Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
    Moto G67s Power लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। Geekbench डेटाबेस में फोन को देखा गया है। इसकी लिस्टिंग से फोन का नाम यहां कंफर्म हो जाता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में फोन 1088 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहा है।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन के भारत में लॉन्च की घोषणा सामने आई है। इसी के साथ फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है।
  • 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
    Realme P4 Lite फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इस फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट का एमआरपी 24,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
    Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस के मुताबिक P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G और P4R 5G के कुल 14 वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। इनकी कीमत में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू हैं। कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
    स्मार्टफोन खरीदते समय अब सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि फोन की वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी देखना जरूरी है। खासकर बारिश के मौसम में IP68 या IP69 रेटिंग वाला फोन ज्यादा उपयोगी हो सकता है। बाजार में Moto G96 5G, Samsung Galaxy A37 5G, OPPO Reno16c 5G, Nothing Phone 3 और realme GT 7 जैसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें मजबूत IP रेटिंग मिलती है। इन फोन में बेहतर डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां जानें इनकी कीमत और खास स्पेसिफिकेशंस।
  • Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
    भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और बीज-ब्राउन कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Realme P4s 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में Samsung M14 डिस्पले 1,272 × 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।

Realme India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »