फोन के 4GB+64GB वेरिएंट का एमआरपी 24,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है।
Realme P4 Lite फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।
realme P4 Lite को इस वक्त हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। इन दिनों स्मार्टफोन की कीमतें आसमान छू रही हैं और एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए भी ग्राहकों को जेब से मोटा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में Flipkart पर एक जबरदस्त डील आपको मिल रही है जिसमें Realme का 6300mAh बैटरी वाला फोन MRP से 11 हजार सस्ता मिल रहा है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और कई धांसू फीचर्स हैं। आइए जानते हैं realme P4 Lite पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Realme P4 Lite फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इस फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट का एमआरपी 24,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने एमआरपी से सीधा 11000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इतना ही नहीं, अगर इस फोन को ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदता है तो 700 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,299 रुपये रह जाती है। यानी फोन को 14 हजार रुपये से भी सस्ते प्राइस में पा सकते हैं।
Realme P4 Lite फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। फोन में 1.8GHz ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा Omnivision OV13B सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है, जबकि फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है।
फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और अल्ट्रा लीनियर बॉटम पोर्टेड स्पीकर मिलता है। डिवाइस ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास कर चुका है। 6300mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 167.2 x 76.6 x 7.94mm हैं और वजन 201 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा