• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android 13 के लिए Samsung, Xiaomi जैसी सभी कंपनियों को एंट्री लेवल फोन में बढ़ानी होगी रैम, इंटरनल स्टोरेज, जानें वजह

Android 13 के लिए Samsung, Xiaomi जैसी सभी कंपनियों को एंट्री लेवल फोन में बढ़ानी होगी रैम, इंटरनल स्टोरेज, जानें वजह

एंड्रॉयड एक्सपर्ट जेसन बेटन के अनुसार, स्मार्टफोन ब्रैंड्स अब 2 जीबी रैम और 16 इंटरनल स्टोरेज से कम के स्मार्टफोन्स पर GMS प्रीलोड नहीं कर सकेंगे।

Android 13 के लिए Samsung, Xiaomi जैसी सभी कंपनियों को एंट्री लेवल फोन में बढ़ानी होगी रैम, इंटरनल स्टोरेज, जानें वजह

Samsung, Xiaomi जैसे ब्रैंड्स को फोन में देनी होगी कम से कम 2GB रैम, 16GB स्टोरेज

ख़ास बातें
  • गूगल ने एंड्रॉयड 13 अपडेट के साथ ही न्यूनतम हार्डवेयर मापदंड भी जारी किए
  • एंड्रॉयड 13 अपडेट के लिए फोन में हो कम से कम 2GB रैम, 16GB स्टोरेज
  • 2020 में एंड्रॉयड 11 अपडेट के समय भी आया था ऐसा ही नियम
विज्ञापन
Google के Android 13 अपडेट के लिए स्मार्टफोन कंपनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गूगल ने एंड्रॉयड 13 को ऑफिशिअल तौर पर रिलीज कर दिया है और जल्द ही यह अपडेट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर मिलने लगेगा। लेकिन इसके पहले गूगल ने इस अपडेट के लिए न्यूनतम हार्डवेयर आवश्यकताओं को भी लागू कर दिया है। यानि कि एंड्रॉयड 13 का अपडेट पाने के लिए स्मार्टफोन मेकर कंपनियों को अपने फोन में न्यूनतम सॉफ्टवेयर मापदंडों को पूरा करना होगा। 

गूगल ने एंड्रॉयड 13 अपडेट के साथ ही न्यूनतम हार्डवेयर मापदंड भी जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, एंट्री लेवल स्मार्टफोन में अगर कोई कंपनी अपने यूजर्स को एंड्रॉयड 13 अपडेट उपलब्ध करवाना चाहती है तो फोन में कम से कम 2GB रैम होनी चाहिए और कम से कम 16GB की इंटरनल स्टोरेज होनी चाहिए। अगर ये दोनों जरूरतें पूरी नहीं की जाती हैं तो फोन को एंड्रॉयड 13 का अपडेट नहीं मिलेगा। ऐसे में Samsung, Xiaomi, Motorola, Realme जैसी कंपनियों को अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में रैम और स्टोरेज को बढ़ाना पड़ सकता है। 

फाइनेंशिअल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मोबाइल सर्विसेज (GMS) जैसे कि गूगल प्ले स्टोर, फोटोज और ऐसी दूसरी गूगल एप्लीकेशंस के लिए गूगल ने इस न्यूनतम आवश्यकता को घोषित कर दिया है। यह वर्तमान में मौजूद स्मार्टफोन्स के साथ-साथ भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए भी लागू होता है। इतना ही नहीं, Android Go डिवाइसेज के लिए भी यही नियम लागू होता है, कि उनमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज तो होनी ही चाहिए। उदाहरण के लिए अगर Redmi A1 की बात की जाए तो, फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका मतलब है कि इस फोन पर एंड्रॉयड 13 का अपडेट मिलने में कोई परेशानी नहीं है। 

एंड्रॉयड एक्सपर्ट जेसन बेटन के अनुसार, स्मार्टफोन ब्रैंड्स अब 2 जीबी रैम और 16 इंटरनल स्टोरेज से कम के स्मार्टफोन्स पर GMS प्रीलोड नहीं कर सकेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल ने कम रैम वाले स्मार्टफोन्स पर अपडेट देने से रोका हो। इससे पहले 2020 में जब एंड्रॉयड 11 अपडेट रोल आउट हो रहा था, उस वक्त भी गूगल ने ऐसा ही एक मापदंड जारी किया था जिसमें 512MB रैम से कम वाले स्मार्टफोन्स पर GMS लोड नहीं किए जा सकते थे। गगूल के इस नए मापदंड को पूरा करने के लिए Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियां क्या कदम उठाती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »