Redmi A2 आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर, 5000mAh बैटरी, MediaTek Helio G36 के साथ लेगा एंट्री

Redmi A2 में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है।

Redmi A2 आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर, 5000mAh बैटरी, MediaTek Helio G36 के साथ लेगा एंट्री

Photo Credit: Redmi

Redmi A1 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi A2 मॉडल नंबर 23026RN54G के साथ Google Play कंसोल पर नजर आया है।
  • Redmi A2 में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A2 में 5000mAh की बैटरी है, जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Redmi जल्द ही अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi A2 ग्लोबल मार्केट में लेकर आने वाली है। Redmi A1 के अपग्रेड के तौर पर आने वाला यह स्मार्टफोन विभिन्न वेबसाइट्स जैसे कि भारतीय स्टैंडर्ड ब्यूरो और NBTC आदि पर नजर आया है। हाल ही में इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से लेकर यूरोप में होने वाली कीमत लीक हुई है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस गूगल प्ले कंसोल पर नजर आए हैं।

Mysmartprice के अनुसार, Redmi A2 मॉडल नंबर 23026RN54G के साथ Google Play कंसोल पर नजर आया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। MediaTek Helio G36 SoC पर चलने वाला स्मार्टफोन अपने 4 प्राइमेरी A53 कोर के लिए 2.3GHz की पीक क्लॉक स्पीड और सिल्वर कोर के लिए 1.8GHz का पीक क्लॉक स्पीड का दावा करता है। फोन में PowerVR GE8320 GPU भी है। Google Play कंसोल लिस्टिंग से साफ होता है कि फोन में एचडी+ डिस्प्ले और कम से कम 2GB RAM होगा। यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करेगा।

लिस्टिंग के साथ एक फोटो भी है, जिसमें फोन के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में एक होल-पंच कटआउट नजर आता है। हालांकि पिछली लीक में बताया गया था कि फोन में फ्रंट कैमरे के लिए वाटर-ड्रॉप नॉच होगा। इन फीचर्स के अलावा Redmi A2 बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ किफायती ऑप्शन होने की उम्मीद है।

पिछली लीक्स के मुताबिक, Redmi A2 में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi A2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इस फोन में सिंगल स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, ड्यूल सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.0 और 2.4GHz वाई-फाई दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 13 गो एडिशन पर काम करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »