Samsung का Galaxy S25 Edge जल्द होगा लॉन्च, Galaxy S25 Ultra के समान हो सकता है मेन कैमरा

Galaxy S25 Edge को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन अल्ट्रा-थिन होने की अटकल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2025 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Edge को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है
  • यह स्मार्टफोन शुरुआत में चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसका सेल्फी कैमरा Galaxy S25 सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान हो सकता है

इसका फ्रंट कैमरा Galaxy S25 सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S25 Edge इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन का टीजर दिखाया गया था। Galaxy S25 Edge में Galaxy S25 Ultra के समान प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर इमेज को शेयर किया है। इस इमेज से यह संकेत मिल रहा है कि Galaxy S25 Edge को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इस इमेज की टैगलाइन 'Beyond Slim' है, जिससे यह पता चल रहा है कि यह Galaxy S25 Edge हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन अल्ट्रा-थिन होने की अटकल है। हालांकि, शुरुआत में यह स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका सेल्फी कैमरा Galaxy S25 सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन और दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए 23 मई को उपलब्ध कराया जा सकता है। 

SammyGuru की रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S25 Edge में Galaxy S25 Ultra के समान 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक LED फ्लैश हो सकता है। इससे पहले SamMobile ने एक रिपोर्ट में बताया था कि Galaxy S25 Edge में एल्युमीनियम का फ्रेम होगा। हालांकि, इसका बैक पैनल सेरेमिक या सेरेमिक में फ्यूज्ड ग्लास का हो सकता है। इस मैटीरियल से स्मार्टफोन की ड्यूरेबिलिटी में सुधार होगा और इसके भार को कम किया जा सकेगा। 

कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज जुलाई में लॉन्च की जा सकती है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल होंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि सैमसंग की योजना Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में वापस आयोजित करने की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.