गैलेक्सी नोट 7 को सैमसंग ने वापस मंगाया: रिपोर्ट

गैलेक्सी नोट 7 को सैमसंग ने वापस मंगाया: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 7 वापस मंगाए जाने की खबर है
  • गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाने की वजह बैटरी में आ रही समस्या है
  • सैमसंग ने 2 अगस्त को यह फोन लॉन्च किया था
विज्ञापन
सैमसंग ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए हाल में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाने का फैसला किया है। यह फैसला उन खबरों के बाद लिया गया है जिनमें इस स्मार्टफोन के चार्ज होने के दौरान विस्फोट की खबरें आईं थीं।

एक दक्षिण कोरियाई न्यूज़ एजेंसी को सैमसंग के प्रवक्ता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि, ''हमारे लिए ग्राहकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और हम अपने ग्राहकों को निराश नहीं करना चाहते।''

इस कदम के बाद सैमसंग की छवि को बड़ा झटका लगेगा। पहले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की डिलीवरी में हो रही कमी को लेकर दुनिया भर में कंपनी को आलोचना झेलनी पड़ रही है।

कई मीडिया हाउस को भेजे गए अपने आधिकारिक बयान में सैंमसंग ने कहा, ''हम इस समस्या के कारणों का पता लगाकर जल्द जानकारी साझा करेंगे। सैमसंग अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।''

सैमसंग का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब प्रतिद्वंदी ऐप्पल अगले हफ्ते सैन फ्रांसिस्को में नए आईफोन वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। इससे बाजार में सैमसंग की स्थिति को निश्चित तौर पर नुकसान पहुंचेगा।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ''सैमसंग द्वारा बेचे गए कुल नोट 7 में से 0.1 प्रतिशत यूनिट में बैटरी की समस्या से ग्राहकों को रू-ब-रू होना पड़ा है। इस परेशानी को बैटरी बदलकर आसानी से खत्म किया जा सकता है लेकिन हम अपने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से बेहतर प्रोडक्ट देंगे।''

इस रिपोर्ट में इशारा किया गया है कि हो सकता है कंपनी सैमसंग नोट 7 को वापस मंगाने की घोषणा का आधिकारिक ऐलान नहीं करे। क्योंकि कंपनी इस परेशानी को हल करने के लिए अमेरिकी पार्टनर से बातचीत कर रही है।

सैमसंग गैलक्सी नोट 7 को आज से ठीक एक महीने पहले 2 अगस्त को लॉन्च किया गया था। और 10 अगस्त से 10 देशों में इसकी बिक्री शुरू हुई थी। इस फोन को 11 अगस्त को भारत में भी लॉन्च किया गया था और 31 अगस्त से इसकी शिपिंग शुरू होनी थी। हालांकि गैज़ेट्स 360 को मिली जानकारी के मुताबिक, नोट 7 में आई बैटरी की समस्या के बाद रिटेलर को नोट 7 की यूनिट उपलब्ध नहीं कराई गईं हैं।


हमने सैमसंग इंडिया से इस बारे में बात करने की कोशिश की है और इस बारे में कोई जानकारी मिलते ही हम आप तक इस बारे में और अपडेट पहुंचाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »