सैमसंग गैलेक्सी नोट7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के डुअल-सिम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है
  • इसमें सैमसंग के एक्सीनॉस 8890 ऑक्टाकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने गुरुवार को अपने फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी नोट7 को भारत में लॉन्च कर दिया। याद रहे कि इस हैंडसेट को 2 अगस्त को अमेरिका में लॉन्च किया गया था। यह गोल्ड प्लेटिनम, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक ऑनिक्स कलर वेरिएंट में मिलेगा। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 59,900 रुपये में मिलेगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 अगस्त से शुरू होगी और बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है।


(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के टॉप 5 फ़ीचर के बारे में जानें)

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। कंपनी ने बताया है कि नया गैलेक्सी नोट7 सैमसंग कॉन्क्स सिक्योरिटी सूट के साथ आएगा। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ
आएगा जिसमें आइरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा।

गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट कई तरह के सेंसर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट, बैरोमीटर, जायरो, जियोमैगनेटिक, हॉल, एचआर, आइरिस, प्रॉक्सिमिटी और आरजीबी लाइट जैसे कई सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

गैलेक्सी नोट7 का डाइमेंशन 153.5x73.9x7.9 मिलीमीटर है और वजऩ 169 ग्राम। सैमसंग का कहना है कि नए आइरिस रिकॉग्निशन तकनीक की मदद से यूज़र सैमसंग पे के जरिए पेमेंट भी कर पाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »