Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A50 को Android 10 आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 के लिए ज़ारी यह अपडेट फरवरी 2020 का सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। Samsung Galaxy A40 को संभवतः अभी कोई अपडेट नहीं मिला है।

Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A50 को Android 10 आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A40 को भारत में जल्द ही अपडेट मिलने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए40 भारत में मार्च 2019 में हुआ था लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 भारत में फरवरी 2019 में हुआ था लॉन्च
  • भारत में अभी सैमसंग गैलेक्सी ए40 को नहीं मिला अपडेट
विज्ञापन
Samusung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए Samsung द्वारा एंड्रॉयड 10 अधारित Samsung OneUI 2.0 अपडेट जारी करने की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को भारत और दक्षिण कोरिया में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, वहीं गैलेक्सी ए40 को यह अपडेट इटली में मिलना शुरू हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला अपडेट फरवरी 2020 के सिक्योरिटी पैच के साथ आया है, जबकि इटली में गैलेक्सी ए40 यूज़र्स को अपडेट के ज़रिए मार्च 2020 का सिक्योरिटी पैच मिल रही है। रोचक बात यह है कि दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिले अपडेट में मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच दिया गया है। सिक्योरिटी पैच के अलावा, यह अपडेट एंड्रॉयड 10 के कई बदलाव और नए फीचर्स को लेकर आया है।

भारत में Sansung Galaxy A50 को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU4BTC4 के साथ आया है। SamMobile के मुताबिक, इस अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए50 फोन में एंड्रॉयड 10 के सभी फीचर्स जैसे डार्क मोड, गेसचर नेविगेशन और डिजिटल वेलबिइंग आएंगे। SamMobile की मानें तो दक्षिण कोरिया में अपडेट का बिल्ड नंबर A505NKSU3BTC3 है। यह मार्च 2020 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ रोल-आउट किया गया है।

इस पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में सैमसंग गैलेक्सी ए40 के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A405FNXXU3BTB8 है, जिसका साइज 1698.94 एमबी है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि यह अपडेट इटली में केवल वोडाफोन नेटवर्क पर ही उपलब्ध है। कुछ लोगों ने वोडाफोन नेटवर्क पर इस अपडेट को पाने की जानकारी दी। अपडेट में डार्क मोड, नए नेविगेशन गेसचर्स, बेहतर एनिमेशन, नए इमोजी, डिजिटल वेलबिइंग जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र्स इस अपडेट को ओवर-द-एयर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा, यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करें।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 भारत में पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए50 को पिछले साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। अब जब कंपनी ने दोनों ही डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी ए40 के भारतीय यूज़र्स भी अपडेट पाएंगे।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7885
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »