सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के सबसे प्रीमियम हैंडसेट Samsung Galaxy A50 के बारे में बताएंगे। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे जैसे लुभावने फीचर के साथ आता है।
![]()
Samsung Galaxy A50 का स्टेंडर्ड कैमरा (ऊपर) और वाइड-एंगल कैमरा (नीचे). फुल-साइज़ इमेज देखने के लिए टैप करें
फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप से आप फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
आप पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड ब्लर को भी बदल पाएंगे। आपके पास स्टेंडर्ड बोकेह, एसोर्टेड फिल्टर इफेक्ट्स और डॉली ज़ूम इफेक्ट जैसे विकल्प हैं। एज डिटेक्श बेहतरीन था।
गैलेक्सी ए50 के कैमरे से ली गई तस्वीरों से हम संतुष्ट थे। कई बार दिन की रोशनी में फ्रेम में ब्राइट्ली लिट पार्ट में ओवरएक्सपोज़र और बर्न आउट की शिकायत मिली। रात में डिटेल की कमी थी। लेकिन कुल मिलाकर तस्वीरें अच्छी आईं, काफी डिटेल के साथ। वाइड एंगल कैमरा आपको बहुत फ्लैक्सिब्लिटी देता है। आप यह देखकर चौंक जाएंगे कि एक ही जगह से वाइड एंगल लेंस के कितना कुछ एक फ्रेम में फिट कर सकते हैं। लेकिन क्वालिटी कम हो जाती है और डिस्टॉर्शन भी देखने को मिलती है।
![]()
![]()
Samsung Galaxy A50 के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
रात में परफॉर्मेंस अच्छी थी, बेहतरीन नहीं। फोन की स्क्रीन पर फोटो भले ही अच्छे लगें। लेकिन फुल साइज़ में कमियां उजागर हो जाती हैं। शटर के ज्यादा देर तक खुले रहने के कारण कई बार मोशन ब्लरिंग हो जाती है। भले ही पर्याप्त रोशनी ना हो, लेकिन रात में लिए गए क्लोजअप शॉट इस्तेमाल करने योग्य आते हैं।
एक जगह रुक कर रिकॉर्ड किए गए वीडियो बेहतरीन लगते हैं। दिन की रोशनी में मोशन क्रिस्प था। डिटेल भी कैपचर हुए। वाइड एंगल कैमरा सबकुछ को फिश आई इफेक्ट देता है।। वीडियो थोड़ा डार्क आता है, लेकिन स्मूथ रहता है। कंपनी ने वीडियो स्टेबलाइज़ेशन के बारे में नहीं बताया है। लेकिन हमारे हिसाब से इस्तेमाल करने योग्य फुटेज रिकॉर्ड होते हैं। रात में वीडियो में डिटेल की कमी थी। सेकेंडरी कैमरे ने डार्क और ब्लॉची वीडियो आउटपुट दिया।
फ्रंट कैमरे में लाइव फोकस मोड है, लेकिन बिना किसी इफेक्ट्स। आप शॉट खींचने के बाद ब्लर का स्तर तय कर सकते हैं, लेकिन एज डिटेक्शन अच्छा नहीं है। डिफॉल्ट ब्यूटिफिकेशन शॉट्स को आर्टिफिशियल बना देता है।
हमारा फैसला
अफसोस कि 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Galaxy A50 की भिड़ंत Xiaomi के Poco F1 से है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। अगर आपको गेमिंग पसंद है या ज़्यादा स्मूथ अनुभव चाहिए तो शाओमी का पोको एफ1 बेहतर विकल्प है। लेकिन इसमें तीन रियर कैमरे नहीं हैं और यह ना ही ऑल स्क्रीन डिज़ाइन से लैस है।
भले ही Samsung ने इस फोन के साथ आक्रामक रणनीति अपनाई है। लेकिन Xiaomi Redmi Note 7 Pro इससे एक कदम आगे है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, गोरिल्ला ग्लास 5 और अन्य दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Note 7 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और इसका महंगा वेरिएंट 16,999 रुपये (128 जीबी स्टोरेज के साथ) का है।
इस फोन को Samsung के Galaxy M30 से भी चुनौती मिलेगी। इसमें गैलेक्सी ए50 वाली ही स्क्रीन है। यह दोगुनी स्टोरेज और ज़्यादा बड़ी बैटरी के साथ आता है। लेकिन इसका प्रोसेसर कमज़ोर है और स्टेंडर्ड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। अगर कैमरा क्वालिटी आपकी प्राथमिकता नहीं है तो याद रहे कि गैलेक्सी एम30 की शुरुआती कीमत 5,000 रुपये कम है।
हमें लगता है कि Galaxy A50 कई लोगों को लुभाएगा। इसमें वो सारे फीचर हैं जो एक इन दिनों चलन में हैं। और इसमें कोई बड़ी कमी भी नहीं है। हमें लगता है कि कैमरा और सॉफ्टवेयर में सुधार की गुंजाइश अभी भी है। लेकिन Samsung ने साफ कर दिया है कि वह चुनौती देने के लिए पूरे दमखम के साथ तैयार है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश