इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy A16 के समान इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A17 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy A16 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
Android Headlines ने Galaxy A17 का कथित डिजाइन शेयर किया है। यह सैमसंग के Galaxy A16 के लगभग समान है। इसमें वर्टिकल तरीके से अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसके डिस्प्ले के मिडल में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इसमें एक बड़ा बदलाव रियर कैमरों को कनेक्ट करने वाली एक ब्लैक कलर की बार है। यह डिजाइन इससे पहले सैमसंग के Galaxy A56 और Galaxy A36 5G में दिखा था।
Samsung Galaxy A17 के फीचर्स (संभावित)
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy A16 के समान इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy A17 में सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट मिल सकता है। Galaxy A16 के Exynos 1330 चिपसेट की तुलना में यह अपग्रेड होगा। आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - SM-A075F के साथ देखा गया था। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसे सिंगल-कोर टेस्टिंग में 554 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 1,934 प्वाइंट का स्कोर मिला है। अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग को दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को अपने बड़े मार्केट दक्षिण कोरिया में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 10 लाख यूनिट्स से अधिक के प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत