Samsung के Galaxy Z Fold 6, Flip 6 के लिए भारत में प्री-ऑर्डर्स 40 प्रतिशत बढ़े 

कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के 24 घंटे के अंदर बड़ी संख्या में कस्टमर्स ने इनके लिए ऑर्डर दिए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 22:16 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को 10 जुलाई को लॉन्च किया गया था
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • इनकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी

इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी हैं

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने बताया है कि हाल ही में लॉन्च हुए उसके नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के 24 घंटे के अंदर बड़ी संख्या में कस्टमर्स ने इनके लिए ऑर्डर दिए हैं। यह संख्या सैमसंग की पिछली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। 

Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को 10 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए थे। इन स्मार्टफोन्स के साथ ही Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch 7, Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds 3 Pro की 24 जुलाई से बिक्री शुरू होगी। Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी हैं। 
Advertisement

देश में Galaxy Z Fold 6 का शुरुआती प्राइस 1,64,999 रुपये और Galaxy Z Flip 6 का 1,09,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank के कार्ड्स से खरीदने पर 8,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की मैन्युफैक्चरिंग उसकी उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में की जाएगी। 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 6 Ultra का लॉन्च टाल दिया है। इससे पहले बताया गया था कि कंपनी आगामी Galaxy Z 6 Fold स्मार्टफोन के एक थिनर वर्जन पर कार्य कर रही है। इसे Ultra या Slim मॉडल के तौर पर बड़ी स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है। हाल ही में WinFuture की रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग ने इस स्मार्टफोन का लॉन्च टाल दिया है। कंपनी के लिए स्मार्टफोन के फोल्डेबल सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है क्योंकि हाल ही में Motorola ने Razr 50 Ultra को पेश किया था, जिसका मुकाबला सैमसंग के आगामी Galaxy Z Flip 6 से होगा। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट ट्रैकर के अनुसार, Huawei का इस वर्ष की पहली तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में पहला स्थान था। इसने पहली बार सैमसंग को पीछे छोड़ा था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.