Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है

Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री फोल्डिंग स्ट्रक्चर दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung की इस वर्ष इस सेगमेंट में अपनी रेंज बढ़ाने की तैयारी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

दक्षिण कोरिया की ब्लॉग साइट Naver पर टिप्सटर yeux1122 ने एक पोस्ट में बताया है कि Samsung Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री फोल्डिंग स्ट्रक्चर दिया जा सकता है कंपनी की योजना इनर डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम करने या हटाने की है। इससे कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में एक बड़ा सुधार हो सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में नया हिंज डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस लगभग 0.5 mm कम हो सकती है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 7 की तुलना में आगामी स्मार्टफोन का भार भी कुछ कम हो सकता है। 

Samsung Galaxy Z Flip 8 में 4,300 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग स्पीड के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके मेन डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग का नया Exynos 2600 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस वर्ष Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide को भी पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का ओपन करने पर साइज 123.9 x 161.4 x 4.9 mm का हो सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में 3:4 की नियर-स्क्वेयर रेशो हो सकती है। कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स में 6:5 की नियर-स्क्वेयर रेशो है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन होने से पढ़ने और कंटेंट देखने में आसानी होती है। इससे यह यूजर्स को टैबलेट जैसा एक्सपीरिएंस दे सकता है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना है। इससे पहले इस सेगमेंट में सैमसंग के नए स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »