सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के डुअल कैमरा वेरिएंट की तस्वीरें आईं सामने

सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के डुअल कैमरा वेरिएंट की तस्वीरें आईं सामने
ख़ास बातें
  • चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा की गई तस्वीरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के डुअल कैमरा सेटअप वेरिएंट पर काम चल रहा है
  • बैकपैनल पर दो सेंसर एक दूसरे के नीचे मौज़ूद हैं
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च किए जाने से पहले चर्चा था कि बड़े डिस्प्ले वाला वेरिएंट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हालांकि, न्यूयॉर्क के लॉन्च इवेंट में हमारा इससे सामना नहीं हुआ। इसके बाद सैमसंग ने दक्षिण कोरियाई और चीनी मार्केट के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया। अब एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन का डुअल कैमरा वेरिएंट भी आ सकता है।

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा की गई एक तस्वीर इशारा करती है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के डुअल कैमरा सेटअप वेरिएंट पर काम चल रहा है। बैकपैनल पर दो सेंसर एक दूसरे के नीचे मौज़ूद हैं। इनके बगल में मौज़ूद है हार्ट रेट सेंसर और फ्लैश। मज़ेदार बात यह है कि फोन के रियर या पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है।

ऐसा लगता है कि सैमसंग पिछले महीने गैलेक्सी एस8 को लॉन्च करने से पहले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थी। लेकिन अब वह आश्वस्त है, तभी इसे नए वेरिएंट का हिस्सा बनाया जाएगा। वहीं, साल के अंत तक लॉन्च किया जाने वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को भी कंपनी की इस नई फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी एस8+ वाले ही रहने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च करेगी। बता दें कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »