Samsung Galaxy S25 Ultra इस फीचर में iPhone 16 Pro Max, Xiaomi 15 को भी देगा मात!

Galaxy S25 Ultra के बेजल्स इसके सभी प्रतिद्वंदियों से पतले होंगे।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Ultra के बेजल्स इसके सभी प्रतिद्वंदियों से पतले होंगे।
  • iPhone 16 Pro Max और Xiaomi 15 को भी मात दे सकता है फोन।
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज का लॉन्च अगले महीने के लिए संभावित है।

Samsung Galaxy S24 Ultra का सक्सेसर होगा अपकमिंग फ्लैगशिप फोन।

Samsung Galaxy S25 सीरीज का लॉन्च अगले महीने के लिए संभावित है। इस सीरीज के कथित टॉप मॉडल Galaxy S25 Ultra पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फोन के बारे में अब लेटेस्ट अपडेट आया है। इसमें दावा किया गया है कि Galaxy S25 Ultra के बेजल्स इसके सभी प्रतिद्वंदियों से पतले होंगे। जिसमें iPhone 16 Pro Max और Xiaomi 15 भी शामिल हैं। फोन के कलर वेरिएंट्स भी हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें सात वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस फ्लैगशिप फोन के लीक हुए फीचर्स के बारे में। 

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन के बारे में एक और बड़ा दावा किया गया है। टिप्स्टर Ice Universe की ओर से कहा गया है कि फोन के बेजल्स इतने पतले होंगे कि यह iPhone 16 Pro Max और Xiaomi 15 को भी पीछे छोड़ देगा। यानी मार्केट में मौजूद सभी स्मार्टफोन्स की तुलना में इसके बेजल्स कहीं ज्यादा पतले हो सकते हैं। टिप्स्टर ने फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में भी बताया है। 
Advertisement

इसके ब्लू वेरिएंट में लाइट ब्लू बैक कवर दिया जा सकता है और सिल्वर मिडल फ्रेम आ सकता है। वहीं ब्लैक कलर वेरिएंट में भी सिल्वर फ्रेम होगा और ब्लैक बैक कवर होगा। फोन के व्हाइट कलर वेरिएंट में व्हाइट शेड का बैक कवर होगा जिसमें सिल्वर हिंट मिल सकता है। इसका फ्रेम लाइट सिल्वर में आ सकता है। 

Samsung Galaxy S25 Ultra Colour Options
इससे पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S25 Ultra को Titanium Black, Titanium SilverBlue, Titanium Gray, और Titanium WhiteSilver जैसे स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन में Titanium JetBlack, Titanium JadeGreen, और Titanium PinkGold कलर्स भी होंगे जो एक्सक्लूसिव तौर पर सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। 

इसके अलावा, कहा गया है कि Samsung Galaxy S25 Ultra के अधिकतर यूनिट्स Titanium Black कलर में बनाए जाएंगे जबकि Titanium PinkGold सबसे कम संख्या में बनाया जाएगा। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय यह किन खास कलर वेरिएंट्स के साथ आता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.