Samsung Galaxy S26 Ultra में 16 GB का RAM दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 प्रतिशत फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड दे सकता है
इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया जा सकता है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हुआ था। मौजूदा वर्जन की तुलना में इस स्मार्टफोन में कुछ सुधार हो सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर Anthony (@TheGalox_) ने Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 16 GB का RAM दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 25 प्रतिशत फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड दे सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में लाया जा सकता है। इनमें नया ऑरेंज कलर शामिल हो सकता है जो हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro Max के समान कलर वाले वेरिएंट के समान हो सकता है। इससे पहले एक अन्य टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने बताया था कि सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर Galaxy S26 Ultra (SM-S9480), Galaxy S26 (SM-S9420) और Galaxy S26 Pro (SM-S9470) को देखा गया था। इस लिस्टिंग से Galaxy S26 Ultra में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला था।
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इसके पिछले वर्जन के समान है। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया और 1/3.94 सेंसर और 1..0 µm पिक्सल्स के साथ हो सकता है। यह Galaxy S25 Ultra के 12 मेगापिक्सल के Sony IMX754 सेंसर से कम रिजॉल्यूशन है। Samsung Galaxy S26 Ultra की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा और निकट खड़े व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर सैमसंग पहले से कार्य कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट