Samsung Galaxy S25 Ultra की तुलना Google Pixel 9 Pro XL और iPhone 16 Pro Max से हो रही है। Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है। iPhone 16 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है। Google Pixel 9 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
Samsung ने हाल ही में Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया, जिसका मुकाबला iPhone 16 Pro Max से हो रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये और iPhone 16 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है। Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है और iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
इस सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Qualcomm ने बताया है कि Galaxy S25 सीरीज Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाली पहले कमर्शियल डिवाइस हैं।
Samsung Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को बाजार में पेश होने वाली है। कल इवेंट में तीन मॉडल Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा Galaxy S25 Slim भी दस्तक दे सकता है। Galaxy S25 Ultra टॉप-एंड फ्लैगशिप मॉडल होगा। इस फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 6.8 या 6.9 इंच की AMOLED QHD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद होगी।
Samsung Galaxy S25 Ultra फोन के बारे में अब लेटेस्ट अपडेट आया है। इसमें दावा किया गया है कि Galaxy S25 Ultra के बेजल्स इसके सभी प्रतिद्वंदियों से पतले होंगे। जिसमें iPhone 16 Pro Max और Xiaomi 15 भी शामिल हैं। फोन के कलर वेरिएंट्स भी हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें सात वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। अधिकतर यूनिट्स Titanium Black कलर के लिए बनाए जाएंगे।
Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर हालिया हफ्तों में कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में इसके कलर ऑप्शन को लीक किया गया था और बताया गया था कि Samsung का अपकमिंग फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। अब एक पॉपुलर टिप्सटर ने दावा किया है कि Galaxy S25 Ultra में मौजूदा फ्लैगशिप, Galaxy S24 Ultra की तुलना में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले होगा।
Samsung Galaxy S25, और S25+ की चार्जिंग कैपिसिटी का खुलासा हो गया है। 3C सर्टीफिकेशन डेटाबेस के मुताबिक Galaxy S25 में 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, S25+ में 45W फास्ट चार्जिंग है। पुराने मॉडल्स से यहां कोई बदलाव नजर नहीं आता है। लीक्स की मानें तो S25 Ultra सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला कंपनी का पहला फोन होगा। तीनों ही मॉडल्स में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।