Samsung Galaxy M21, Redmi Note 8, Poco X2: पिछले एक महीने में इन स्मार्टफोन की कीमत में हुआ इजाफा

Samsung Galaxy M21, Poco X2 और Redmi Note 8 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जून 2020 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की कीमत अब 17,499 रुपये से शुरू
  • Samsung Galaxy M21 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ
  • Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A Dual के दाम भी बढ़े

Samsung Galaxy M21 की अब भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है

Poco X2, Samsung Galaxy M21, Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A Dual और Realme C3 उन छह स्मार्टफोन में से हैं, जिनकी कीमत में पिछले एक महीने में बढ़ोतरी हुई है। इसमें से कुछ मामलों में, स्मार्टफोन कंपनियों ने पुष्टि की है कि इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह कोरोनोवायरस महामारी के कारण आपूर्ति की कमी है। हालांकि, आपको यह जानना भी ज़रूरी है कि इस साल अप्रैल में लागू हुए जीएसटी दर में बढ़ोतरी ने भी फोन कंपनियों को अपने स्मार्टफोन की कीमतों को बढ़ाने में मजबूर किया है।
 

Poco X2

पिछले हफ्ते ही पोको एक्स2 की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। फोन जो पहले 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध था। अब ग्राहकों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। Poco X2 के बेस मॉडल में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 17,499 रुपये है। इसी तरह, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भी 17,999 रुपये से बढ़ कर 18,499 रुपये हो गई है। पोको एक्स2 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह मॉडल अभी भी 20,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

 

Samsung Galaxy M21

Poco X2 की तरह ही, सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। जैसा कि सैमसंग इंडिया के ईस्टोर में दिखाया गया है, सभी वेरिएंट की कीमतों में 500 रुपये बढ़ाए गए हैं। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 13,499 से बढ़ कर 13,999 रुपये हो गई है। Samsung Galaxy M21 का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जो अब 15,499 के बजाय 15,999 रुपये में उपलब्ध है।

 

Redmi Note 8

Xiaomi ने Redmi Note 8 की कीमत में भी बदलाव किया है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 से बढ़ कर 11,999 रुपये हो गई है। रेडमी नोट 8 का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज आता है, जिसकी कीमत अब 14,499 के बजाय 14,999 रुपये है। लॉन्च के बाद से स्मार्टफोन की कीमत कुल 2,000 रुपये बढ़ गई है। जहां पहले स्मार्टफोन 9,999 रुपये से शुरू होता था, अब इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये हो गई है।
Advertisement

 

Redmi 8

रेडमी 8 की कीमत में  200 रुपये बढ़ाए गए हैं। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अब 9,299 रुपये के बजाय 9,499 रुपये देने होंगे। फोन को पिछले साल अक्टूबर में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो इसके 3 जीबी + 32 जीबी विकल्प के लिए रखी गई थी, लेकिन कंपनी ने चुपचाप इस बेस वेरिएंट को बंद कर दिया।

 

Realme C3

पिछले महीने Realme C3 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत अब 7,999 रुपये हो गई है। यह पहले 7,499 रुपये में बेचा जाता था। फोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अप्रैल में जीएसटी बढ़ोतरी के कारण इसकी कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
Advertisement

 

Redmi 8A Dual

रेडमी 8ए डुअल के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम 7,299 रुपये से बढ़ कर 7,499 रुपये हो गए हैं। हालांकि, Redmi 8A Dual के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Xiaomi ने शुक्रवार को इसका 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी पेश किया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। यदि हम रिकॉर्ड्स पर जाएं, तो Redmi 8A Dual के फरवरी में लॉन्च होने के बाद से इसकी कीमत में कुल 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.