Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कारण

Xiaomi के एमडी का कहना है कि कंपनी अपने सभी हार्डवेयर कंपोनेंट पर 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ नहीं लेती है, लेकिन GST दर में बढ़ोतरी ने कंपनी को भारत में अपने फोन की कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है।

Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कारण

Redmi K20 और K20 Pro की कीमतों में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • Xiaomi, Redmi और Poco सभी ब्रांड्स के मोबाइल की कीमत में बढ़ोतरी
  • बढ़ी हुई जीएसटी दर है कीमत में बढ़ोतरी का कारण
  • पहले 12 प्रतिशत था GST, अब लगेगा 18 प्रतिशत
विज्ञापन
GST काउंसिल ने पिछले महीने भारत में मोबाइल फोन पर टैक्स की दर 12 से 18 प्रतिशत कर दी थी। मोबाइल फोन पर बढ़ा जीएसटी स्लैब आज से लागू हो गया है, जिसका मतलब है कि फोन की कीमत में भी बढ़ोतरी होगी। Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत में कंपनी के फोन की कीमत तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में शाओमी द्वारा पेश किए गए Mi, Redmi, और Poco-ब्रांड के सभी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर यह बढ़ी हुई नई दरें लागू है।

जैन के ट्वीट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi अपने हार्डवेयर कंपोनेंट पर 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ नहीं लेती है, लेकिन GST दर में बढ़ोतरी ने कंपनी को भारत में अपने फोन की कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है, अथवा कंपनी के पास कोई अन्य विकल्प नहीं छोड़ा है। फिलहाल शाओमी ने अपने स्मार्टफोन की बढ़ी हुई नई कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
 

हालांकि बढ़ी हुई कीमत के साथ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। Poco X2, जिसका 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल पहले 16,999 रुपये कीमत का था, अब 17,999 रुपये में लिस्टेड है। पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने एक ट्वीट के जरिए पोको एक्स2 की नई कीमत का खुलासा किया। पोको एक्स2 के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 16,999 है, जबकि 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को अब भारत में 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi K20 के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत को भी फ्लिपकार्ट पर 2,000 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत को भी 2,000 रुपये बढ़ा दिया गया है।

फिलहाल हम इस नई कीमत को Amazon India पर जांच नहीं सके, क्योंकि जरूरत के सामान को छोड़ इस समय प्लेटफॉर्म पर सभी प्रोडक्ट्स "अनुपलब्ध" दिखाई दे रहे हैं। हालांकि नई कीमतों के साथ स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए जाएंगे। जीएसटी की नई दरें सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर लागू होती है, इसलिए हम अन्य स्मार्टफोन कंपनी के स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक शाओमी को छोड़ अन्य ब्रांड्स ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »